IPL Auction 2022: ईशान किशन बने इन नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा

ट्रेंडिंग

सेंट्रल डेस्क: ईशान किशन पर मुंबई इंडियंस ने धनवर्षा करते हुए 15.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। यह आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी बोली है। इससे पहले उन्होंने 2011 में रोहित शर्मा को 9.25 करोड़ में खरीदा था।

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में जारी है। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 25 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन पर बोली 12.75 करोड़ के पार चली गई है। उनके अलावा श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और श्रीलंका के हसरंगा ही 10 करोड़ से ज्यादा में बिके। 10 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले हसरंगा पहले विदेशी हैं।