बिहार की आधी आबादी को अधिकार दिलाना CM नीतीश की प्राथमिकता- ललन सिंह

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2005 में बिहार की बागडोर संभालते ही महिलाओं के उत्थान का कार्य शुरू हुआ। आधी आबादी को हर क्षेत्र में समुचित अधिकार दिलाना उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है।

आज बिहार में महिलाओं में आई आत्मनिर्भरता का ही परिणाम है कि वह हर दिशा में बेहतर काम कर रही हैं। बिहार में शुरू की गई साइकिल और पोशाक योजना हो या महिलाओं को पंचायती राज में 50 और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, बिहार ने कई उदाहरण पेश किए हैं।

ललन सिंह गुरुवार को जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में महिला जदयू द्वारा महिला सम्मान समारोह को वे संबोधित कर रहे थे। समारोह का उद्घाटन ललन सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और मंत्री लेशी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जदयू अध्यक्ष डॉ. श्वेता विश्वास ने की।