झारखंड : सोरेन के मंत्री हफीजुल हसन बोले, हमारा घर 20 फीसदी बंद होगा तो आपका 80 फीसदी हो जाएगा

News Politics trending ट्रेंडिंग

रांची/स्टेट डेस्क। धर्म स्थलों से लाउस्पीकर हटाने और उनकी आवाज कम करने के साथ हनुमान चालीसा को लेकर छिड़े विवादों के बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के एक मंत्री हफीजुल हसन के बिगड़े बोल सुनाई दे रहे हैं। सोरेन के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि आप 80 फीसद हो तो हम भी 20 फीसद हैं। अगर हमारा घर 20 फीसद बंद होगा तो आपका 80 फीसद।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हफीजुल ने केंद्र पर धर्म विशेष के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर आप 80 फीसदी हो तो हम भी 20 फीसदी हैं। मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में वह बड़ी बेबाकी से बोलते दिखाई दिए कि ‘धर्म विशेष के खिलाफ केंद्र जो कर रहा है उससे सबको नुकसान है। अगर हम 20 फीसद हैं तो आप 80 या 70 फीसद हैं। अगर मेरा घर 20 फीसद बंद होगा तो आपका 70 फीसद। यह बात सबको समझ में आ जानी चाहिए।’

हसन झारखंड की मुधुपुर विधानसभा सीट से विधायक होने के साथ साथ सोरेन सरकार में दो मंत्रालय संभाल रहे हैं। पहला अल्पसंख्य कल्याण मंत्रालय दूसरा खेल और पर्यटन मंत्रालय।

इससे पहले भी कई बार वे विवादों के घेरे में बने रहे हैं। जब केंद्र सरकार ने लड़कियों के विवाह की उम्र बढ़ाने का फैसला किया था। तब उन्होंने कहा कि, केंद्र को लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने की बजाय कम करनी चाहिए।  इसके पीछे उन्होंने मनगढ़ंत तर्क दिया था कि लड़कियों का शारीरिक विकास लड़कों की अपेक्षा तेज होता है। इसलिए शादी की उम्र घटाकर 16 साल कर देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि शादी की आयु कम न हो तो कम से कम इसे 18 साल ही रहने दो।

यह भी देखें…