Kanpur, Beforeprint : शहर में लाखों की संख्या में लोग गीता संदेश देने के लिए कई स्थानों पर जुटे। स्कूली छात्रों से लेकर विभिन्न संस्थाओं, अपार्टमेंट और पार्कों में लोगों ने गीता संदेश देने के लिए मानव श्रृंखला बनाई।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0
कानपुर में आज विश्व की सबसे लंबी 273 किमी. की मानव श्रृंखला बनाकर सामूहित गीता पाठ किया जाएगा। दावा किया गया है कि इसे विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा। श्रीमद्भगवत गीता जयंती आयोजन समिति द्वारा आयोजन किया जा रहा है। पहले ये मानव श्रृंखला 151 किमी. बनाई जानी थी, लेकिन इसे बढ़ा दिया गया है। श्रीराम चौराहा, गोपाल नगर यशोदा नगर, में 2.25 किमी. की मानव श्रृंखला बनाई गई। इसके अलावा बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, ज्ञान निकेतन स्कूल, गुरुनानक पब्लिक स्कूल, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र समेत 400 स्कूल, 2 यूनिवर्सिटी और 200 से अधिक संस्थाओं ने मानव श्रृंखला बनाई।

पेंटापर्ल अपार्टमेंट केशवपुरम कल्याणपुर
-कानपुर मॉडल स्कूल, पनकी गंगागंज
-टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग, कल्याणपुर
-राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र
-हेवेन पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, सुन्दर नगर
-श्री लाल मणि इंटर कॉलेज, रेउना
-गुरुकुल पब्लिक स्कूल, गंगागंज
-चाट चौराहा, स्वरूप नगर
-ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज
-ओमर वैश्य मान्टेसरी स्कूल
300 किमी. लंबी मानव श्रृंखला बनाने के लिए 23 अगस्त से अब तक 300 से ज्यादा बैठकें हो चुकी हैं। इसमें 400 स्कूल, 50 महाविद्यालय, 200 संगठन, दो विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल होंगे। HBTU और सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं स्वरूप नगर द चाट चौराहे पर कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर भी इस मानव श्रृंखला में शामिल होंगे। शहर में 1.50 लाख गीता के 75 श्लोक वाले जीवन विकास सूत्र बांटे जाएंगे। वहीं, 10 हजार श्लोक लिखे कार्डों का वितरण किया जाएगा। संयोजक कमल त्रिवेदी ने बताया कि मानव श्रृंखला में देवकी नंदन ठाकुर भी भाग लेंगे।

RSS के मुख्य मार्ग प्रचारक अमर नाथ और संरक्षक मंडल के सदस्य कृष्ण कुमार दुबे ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई हैं। तीन नवंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। यह अपने आप में विश्व रिकॉर्ड होगा। समिति के वालंटियर 200 से ज्यादा चौराहों पर तैनात रहेंगे। इस बड़े अभियान में केवल मंदिरों के मठ, पुरोहित ही नहीं, बल्कि दो सौ से ज्यादा सामाजिक संगठन भी जुड़े हैं। सैकड़ों की संख्या में व्यापारी इस अद्भुत कार्यक्रम का पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा विद्यालय इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। विद्यार्थी अपने स्कूलों के आगे खड़े होकर इस श्रृंखला में बड़ा योगदान देंगे। आयोजन समिति की बैठक पांडु नगर में डॉ. उमेश पालीवाल, अमरनाथ, अवध बिहारी मिश्र, कमल त्रिवेदी कृष्ण कुमार दुबे, अजीत अग्रवाल, परमानंद समेत अन्य हैं।

