दीपावली पर कानपुर मेट्रो ट्रेन सेवाएं के घंटो में की गयी कम, यात्री स्टेशन पर कर सकेंगे खरीददारी

कानपुर ट्रेंडिंग

Kanpur, Beforeprint : 24 अक्टूबर दीपावली के दिन कानपुर मेट्रो ट्रेन सेवाएं के घंटो में कमी की गई है। उस दिन मेट्रो सुबह तो समय से चलेगी लेकिन शाम को घंटे कम कर दिये गये है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आईआईटी मेट्रो स्टेशन और मोतीझील मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवा शाम 7 बजे आखिरी होंगी। मेट्रो के सूचना विभाग में बताया है कि आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे शाम रवाना होगी। इसके बाद यात्रियों को मेट्रो सेवा नहीं मिलेगी। मेट्रो के मीडिया प्रभारी पंचानन मिश्रा ने जानकारी दी है कि रात 10 बजे तक चलने वाली मेट्रो के तीन घंटे किये गये है। दिवाली के चलते यात्रियों को इस बात कि सूचना लगातार दी जा रही है। अगले दिन से फिर से मेट्रो होने निर्धारित समय से रफ्तार भरेगी।

दीपावली के शुभ अवसर पर मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर विशेष दिवाली कार्निवल का भी आयोजन किया गया है जिसमें विक्रेताओं द्वारा हस्तशिल्प, खिलौने, दिया, रंगोली, लाइटिंग आदि से संबंधित उत्पाद उपलब्ध हैं।