Kanpur, Beforeprint : निकाय चुनाव को लेकर आज समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में कानपुर महानगर में बैठक हुई जिसमे सभी सपा नेता शामिल हुए। बैठक में निकाय चुनाव के सभी दावेदार अपना बायोडाटा लेकर पहुंचे। साथ ही पार्टी संगठन के सभी पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक के तय मसौदे के मुताबिक महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण पर पार्टी मुखर होने कि बात कहीं गई। निर्णय लिया गया कि आम जनमानस को वर्तमान सरकार के विरोध में शामिल किया जायेगा।
सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा कि 28 अगस्त को डायमंड ग्रीन लॉन गेस्ट हॉउस में एक बैठक सम्पन्न हुई है। सुबह 10 बजे निकाय चुनाव में मेयर एवं पार्षद पदों के प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रदेश कार्यालय से आया 3 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। जिसमें बांदा बबेरू के विधायक विशंभर सिंह यादव, लखनऊ के विधायक रविदास मेहरोत्रा और विधायक चंद्रप्रकाश लोधी शामिल रहे। पर्यवेक्षक मंडल ने सभी टिकट के दावेदारों से बातें की।
निकाय चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर नगर की आधी से ज्यादा पार्षद सीटें जीतने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए सपा को लगभग 93 नये पार्षद प्रत्याशियों की तलाश रहेगी। वर्तमान में कानपुर नगर निगम में 110 सीटें है। जिनमें से सपा के पार्षद मात्र 17 बचे हुये है। अब ऐसे में सपा के सामने इस संख्या को 55 तक पहुंचना बड़ा चैलेंज रहेगा ।
कानपुर नगर निगम में वर्तमान में सबसे ज्यादा पार्षद भाजपा के खाते में है । भाजपा के पास कुल 68 पार्षद है। साथ ही मनोनीत पार्षद यदि जोड़ लिये जाये तो यह संख्या 10 और बढ़ जाती है। मतलब भाजपा सभासदो की संख्या 78 है। कांग्रेस के पास पार्षद संख्या 13 से बढ़ कर 18 हों गई है। 5 पार्षद सपा के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हों गये थे। जिसके चलते सपा के पार्षद 22 से 17 ही बचे है।
बैठक में प्रमुख रूप विधायक अमिताभ बाजपाई, विधायक हसन रूमी, विधायक इरफान सोलंकी, नि.अध्यक्ष डॉ इमरान, स्नातक खंड चुनाव के प्रत्याशी कमलेश यादव, फतेह बहादुर गिल, सम्राट यादव, अभिमन्यु गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर), अम्बर त्रिवेदी, लतीफ, दीपक खोटे, अहसान खान, सचिव रणवीर यादव, पंकज गुप्ता, आदि मौजूद थे।