स्टेट डेस्क: बिहार के मधुबनी से बड़ी खबर है। नगर निगम के प्रधान सहायक का शव कार्यालय में फंदे से लटका पाया गया है। माना जा रहा है कि प्रधान सहायक अकील अहमद ने खुदकुशी कर ली। अकील अहमद का नगम के प्रशासक के चेंबर में फंदे से लटका मिला।

घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। बताया जा रहा है कि किसी की प्रताड़ना से तंग आकर अकील अहमद ने यह कदम उठा लिया। लगभग 11 बजे जैसे ही इसकी जानकारी निगम कर्मियों को मिली कि हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर मधुबनी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिया है। मौके पर सदर डीएसपी राजीव कुमार और अश्विनी कुमार भी मौके पर पहुंच गये हैं। वरीय अधिकारियों ने अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दिया है।