विवादित बयान देने वाले विधायक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- संजय जायसवाल

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क: विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के विवादित बयान से BJP का शीर्ष नेतृत्व नाराज हो गया है। उन पर कार्रवाई कर सकती है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि बकवास करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कार्रवाई के सवाल पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे UP विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

BJP के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मुसलमानों से वोटिंग अधिकार छीन लेने की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि मुसलमानों को वोट देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बचौल AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को उनकी आबादी के हिसाब से अधिकार देना चाहिए।

इससे पहले संजय जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कर कहा कि यह देश सबका है। देश के हर नागरिक का इस पर बराबर का हक है। मोदी सरकार में लोगों का यह हक सौ प्रतिशत सुनिश्चित है इसीलिए लोगों की मोदी सरकार पर अगाध श्रद्धा है। अपने बयानों से मोदी सरकार और जनता के इस आपसी रिश्ते को कमज़ोर करने की चेष्टा कोई भी न करें।