विधान सभा अध्यक्ष के अपमान को लेकर विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्रवाई स्थगित

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क: बिहार विधान सभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नी़तीश कुमार और स्पीकर विजय सिन्हा के बीच तीखी बहस को लेकर मंगलवार को विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की वजह से शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई।

विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को अपमानित करने का आरोप लगाया। मंगलवार को स्पीकर विजय सिन्हा उपस्थित नहीं थे।  हंगामा करते हुए विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा अपमानित किए जाने की वजह से अध्यक्ष सदन में नहीं आए हैं।

मुख्य विपक्षी दल आरजेडी के विधायक सदन में काला बिल्ला लगाकर पहुंचे। विजय सिन्हा की अनुपस्थिति में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को आसन पर देखकर विपक्षी दल और भड़क गए। नेताओं ने नारेबाजी कर मांग किया किनस्पीकर और मुख्यमंत्री दोनों सदन में मैं उपस्थित होकर विवाद के बारे में जानकारी दें।