प्रशांत किशोर का राजद पर निशाना, भाजपा से अधिक विधायक होने के बाबजूद एक ही उप-मुख्यमंत्री क्यों?

ट्रेंडिंग

Bettiah, Awadhesh Kumar Sharma : जन सुराज पदयात्रा के क्रम में राजद पर निशाना साधते हुए, जन सुराज अभियान संचालक प्रशांत किशोर ने राजद पर अल्पसंखकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने अल्पसंख्यकों को बंधुआ मजदुर बना लिया है। अल्पसंख्यक अपने बच्चों के भविष्य की चिंता किये बगैर एक ही पार्टी के लिए वोट कर रहे हैं।

सब कुछ गवां कर भी उनको वोट कर रहे हैं आप, आपको क्या मिला? महागठबंधन अभी बना है, जब नीतीश भाजपा के साथ थे तो भाजपा के 2 उपमुख्यमंत्री रहे, जबकि भाजपा के 75 एमएलए हैं। राजद के पास 77 विधायक हैं फिर भी दूसरा उपमुख्यमंत्री नहीं बना। राजद के दो ही पैर हैं एम और वाई। दूसरा उप मुख्यमंत्री बनेगा तो लोग कहेंगे कि भईया एम को बनाओ। उनको भी पता है आप जाइएगा कहां, भाजपा से लड़ाई है रो कर भी आपको उन्हें को वोट देना पड़ेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि 10 वर्ष से वे भाजपा से लड़ रहे और लोग उन्हे भाजपा का बी टीम बता रहे हैं।