पंजाब : नए सीएम के तौर पर भगवंत मान ने ली शपथ

ट्रेंडिंग दिल्ली

सेंट्रल डेस्क/ बीपी टीम : आज पंजाब के नए सीएम के तौर पर भगवंत मान ने शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को नए सीएम के तौर पर शपथ दिलाई। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान को बधाई दी और कहा कि ईमानदार राजनीति और लोगों की तरक्की के लिए काम करने वाली सरकार देने का सपना लेकर अरविंद केजरीवाल ने 10 साल पहले आम आदमी पार्टी की नींव रखी थी। आज पंजाब में भी वही सपना सच हो रहा है। बता दे भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले प्रकाश सिंह बादल सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे।

यह भी पढ़े..