एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर फंसे राम गोपाल वर्मा

Politics ट्रेंडिंग

सेंट्रल डेस्क। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के कारण फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा संकट में आ गए हैं। उनके खिलाफ तेलंगाना बीजेपी नेता गुडूर रेड्डी ने आबिद रोड थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करायी है।
इसके साथ ही

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने ट्विटर के जरिए ही फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राम गोपाल हमेशा विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं। उन्हें इससे बचना चाहिए।

इसके बाद सफाई देते हुए राम गोपाल वर्मा ने फिर ट्विटर किया है कि महाभारत में द्रोपदी का चरित्र उनका पसंदीदा है। इसी वजह से उन्होंने वह ट्वीट डाल दिया। किसी की भावना को ठेस पहुंचाना उनका मकसद कतई नहीं था। उन्होंने कहा कि यह नाम चूंकि दुर्लभ है, इसलिए मुझे उससे जुड़े किरदार याद आ गए।