बिहार: जदयू का खेल बिगाड़ने वाले रामेश्वर चौरसिया और मनोज सिंह भाजपा में शामिल

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी छोड़ने वाले नेताओं की एक-एक कर घर वापसी हो रही है। ज्यादातर नेताओं ने तब लोक जनशक्ति पार्टी को चुना था और जदयू को बड़ी चोट पहुंचाई थी। अब उन नेताओं की सम्मान के साथ घर वापसी कराई जा रही है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बुधवार को पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया और मनोज सिंह को फिर से बीजेपी में शामिल कर लिया गया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह मे प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इन दोनों नेताओं को दल में शामिल कराया।

अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की ओर से इनकी भूल को क्षमा कर दिया गया है। रामेश्वर चौरसिया और मनोज सिंह से पहले राजेन्द्र सिंह और उषा विद्यार्थी की बीजेपी में घर वापसी हो चुकी है।

इन सभी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था लेकिन डेढ़ साल में ही वापसी हो रही है। बीजेपी नेतृत्व ने सबसे पहले राजेन्द्र सिंह की वापसी कराई, फिर उषा विद्यार्थी की और अब रामेश्वर चौरसिया एवं मनोज सिंह की वापसी हुई है।