गोपालगंज से राजद प्रत्याशी ने 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

ट्रेंडिंग

Patna, Beforeprint : गोपालगंज के वोटर दीपू कुमार सिंह ने गोपालगंज से आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। अब 4 नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे ONLINE सुनवाई की जाएगी।

वही गोपालगंज से राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। गुरुवार को उन्होंने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आवेदन में उन्होंने नामांकन रद्द होने की अफवाह फैलाने का लगाया आरोप लगाया है। इसमें भाजपा, AIMIM और बसपा कार्यकर्ताओं को नामजद किया है।

FIR में सन्नी सिंह विकास, ईं. अर्जुन सिंह, अरमान खान, विशाल सिंह, प्रेम रवि, रोशन कुमार, क्षत्रिय टाइगर यादव, गुड्डू कुमार, अनस सलाम, राजन, अभय यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसपी आनंद कुमार ने इन लोगों को हिरासत में लिया है। इधर भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने 50 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने का दावा किया है। राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने भी अपनी जीत का दावा किया है।