स्टेट डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार UP के CM योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ जाएंगे। इसको लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0
एक दिन पहले यानी गुरुवार को बिहार के डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यहां आत्मनिर्भर बिहार मॉडल लागू है और उसी फार्मूले पर यहां काम हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास कर रहा है। यहां का मॉडल आत्मनिर्भर बिहार का है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दोनों उप मुख्यमंत्री लखनऊ जाएंगे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।