प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सुरेश मिश्रा अब नहीं रहे, चंपारण में शोक की लहर

ट्रेंडिंग
  • उनके निधन से पार्टी और समाज को हुई बहुत बड़ी क्षति : शैलेन्द्र शुक्ल
  • अंतिम दर्शन को लेकर लोगों का लगा तांता, व्यक्त कर रहे शोक संवेदनाएं

मोतिहारी/राजन द्विवेदी। सुगौली के पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश मिश्रा का आज सुबह अचानक हृदय गति रुकने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर आग की तरह फैलते ही शुभचिंतक सहित मोतिहारी के तमाम लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दिवंगत मिश्र छात्र राजनीति से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। सुगौली से उन्हें पार्टी अपना उम्मीदवार बनाया और वे पहली बार में ही विधायक निर्वाचित हुए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि जिले के युवाओं सहित सभी लोगों के बीच श्री मिश्र काफी लोकप्रिय रहे। उनके निधन से पार्टी ही नहीं हर समाज वर्ग को बड़ी क्षति हुई है। वे सभी जाति और समाज के लोगों के बीच सहज रूप में उपलब्ध थे। साथ ही साथ सभी के दुख सुख में भागीदारी निभाते रहे। इधर, उनके निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है।

संवेदना व्यक्त करने वालों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला, वरीय कांग्रेसी पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह, वरीय कांग्रेसी सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अनवर आलम, प्रदेश स्तरीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी विनय उपाध्याय, प्रितम कुमार, पूर्व विधायक राजन तिवारी, एमएलसी महेश्वर सिंह, पूर्व राजद विधायक डॉ राजेश कुमार, विधायक पूर्व राजद के जिला अध्यक्ष सह एमएलसी महेश्वर सिंह के जिला प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव, जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय, जिप उपाध्यक्ष गीता देवी, इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, सुगौली के राजद विधायक इंजीनियर शशि सिंह, नरकटिया विधायक डॉ शमीम, राजद जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्वी चंपारण के वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पू दूबे, राजद नेता एनामुल हक, मुमताज अहमद, मणी श्रीवास्तव, रवि कुमार वर्मा आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े..