शेयर बाजार में सेंसेक्स 657 पॉइंट चढ़कर 58,465 पर बंद, मारुति का शेयर 4% बढ़ा

ट्रेंडिंग

सेंट्रल डेस्क: शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 657 पॉइंट चढ़कर 58,465 पर बंद हुआ। मारुति का शेयर आज 4% से ज्यादा बढ़ा। कल डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ अडाणी विल्मर का शेयर आज 20% ऊपर रहा।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

355 पॉइंट्स ऊपर खुला था बाजार
सेंसेक्स आज 355 अंक ऊपर 58,163 पर खुला था। इसने 58,507 का ऊपरी और 58,105 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 3 गिरावट में जबकि 27 बढ़त में हैं।

निफ्टी में 197 अंकों की तेजी
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 197 अंकों की बढ़त के साथ 17,463 पर बंद हुआ। यह 17,370 पर खुला था और 17,339 का निचला तथा 17,477 का ऊपरी स्तर बनाया। निफ्टी नेक्स्ट 50, मिड कैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स तेजी रही।

इससे पहले मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 187 पॉइंट चढ़कर 57,808 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 197 अंकों की बढ़त के साथ 17,463 पर बंद हुआ था।