सेंट्रल डेस्क: CM ममता बनर्जी पर दो महीने पुराने एक मामले को लेकर मुंबई की मेट्रोपॉलिटिन कोर्ट ने बुधवार को समन जारी किया है। BJP के एक कार्यकर्ता विवेकानंद गुप्ता ने ममता पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है।
कोर्ट ने उन्हें दो मार्च तक पेश होने का आदेश दिया है। ममता दिसंबर में दो दिन के मझगांव दौरे पर मुंबई गई थीं, जहां ममता ने बैठकर राष्ट्रगान की 4-5 लाइन पढ़ीं और फिर खड़े होकर गाने लगीं। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।