UP में चौथे चरण की वोटिंग, अब तक 9.10% मतदान

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क: यूपी विधानसभा के चौथे चरण में आज 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। यहां सुबह 9 बजे तक 9.10% मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा 10.62% वोट पीलीभीत में पड़े हैं। 10.45% के साथ लखीमपुर खीरी दूसरे नंबर पर है। कुछ देर पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट डाला है। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा- उत्तर प्रदेश में भाजपा न सिर्फ इतिहास दोहरा रही है, बल्कि इस बार हम पहले से अधिक सीटों के साथ जीत दर्ज करेंगे।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सुबह 8 बजे से पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ, बीजेपी नेता अदिति सिंह ने रायबरेली सदर और साक्षी महाराज ने उन्नाव में वोट डाला। चौथे चरण में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 91 महिला प्रत्याशी हैं।

चौथे फेज में कांग्रेस के सामने अपना गढ़ रायबरेली बचाने की चुनौती है। वहीं, सवाल यह भी है कि क्या लखीमपुर कांड के बाद भाजपा वहां पिछला प्रदर्शन दोहरा पाएगी? अटल का लखनऊ किसका होगा? इसका फैसला भी इस चरण में होगा। बता दें कि यूपी में अब तक तीन चरणों में 172 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।