कौन हैं संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला राजदूत रुचिरा कंबोज?

ट्रेंडिंग देश-विदेश

DESK : संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने एक बार फिर से पाकिस्तान (Pakistan) को फटकार लगाई है. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के स्पेशल सत्र के दौरान रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) ने कश्मीर का मसला उठाने पर पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई. उन्होंने एक बार फिर से पाकिस्तान को संदेश देते हुए साफ किया कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा. उन्होंने पाकिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र जैसे बड़े मंच का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. रुचिरा कंबोज 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी हैं. वो संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला राजदूत हैं.

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कौन हैं रुचिरा कंबोज?
भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी रुचिरा कंबोज ने अगस्त 2022 में संयुक्त राष्ट्र में भारत की नई स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपना कार्यभार संभाला था. वो संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली महिला राजदूत हैं. रुचिरा 1987 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं. इससे पहले वो भूटान में भारत की राजदूत रहीं थीं. वो साउथ अफ्रीका में भारत की भारत के उच्चायुक्त के तौर पर भी अपनी सेवा दे चुकी हैं. साल 2011 से साल 2014 तक वो भारत की चीफ़ ऑफ़ प्रोटोकॉल के पद पर कार्यरत थीं.

रुचिरा कंबोज की जून 2022 में संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय में भारत की स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्ति हुई थी. उन्होंने राजदूत टीएस तिरुमूर्ति का स्थान लिया था. रुचिरा कंबोज ने अपने करियर की शुरुआत फ्रांस में थर्ड सेक्रेटरी के रूप में की थी. उन्होंने साल 1989 से साल 1991 तक फ्रांस में भारतीय दूतावास में थर्ड सेक्रेटरी के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी. साल 1991 से साल 1996 तक रुचिरा कंबोज विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन में वो अपर सेक्रेटरी (Upper Secretary) की जिम्मेदारी निभाई. वो 1987 सिविल सर्विस बैच की ऑल इंडिया महिला टॉपर थीं.