करहल से अखिलेश यादव चुनाव जीते, भाजपा के एसपी सिंह बघेल को दी पटकनी

Politics उत्तर प्रदेश

चुनाव डेस्क। उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में में से एक करहल से समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को हरा दिया है। शुरू में बघेल इस चुनावी मैदान में तीसरे स्थान पर चल रहे थे और दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप नारायण थे।

करहल सीट मैनपुरी में पड़ती है जो मुलायम सिंह और समाजवादी पार्टी का गढ़ है। अखिलेश यादव ने अपने लिए उस विधानसभा को चुना जहां कभी उनके पिता स्कूल टीचर थे। समाजवादी पार्टी के लिहाज से यह सबसे सुरक्षित सीट थी। अखिलेश यादव के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने भी दांव चला। उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

20 मार्च को मतदान से पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने वोटर्स को लुभाने की हर कोशिश की। पहले अखिलेश ने अपने पिताश्री मुलायम सिंह को यादव को उतारा। उसी दिन बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह प्रचार में उतरे। बीजेपी ने करहल सीट को बंगाल की नंदीग्राम सीट और यूपी की अमेठी सीट में तब्दील करने का चक्रव्यूह रचा। मुख्यमंत्री योगी भी इस कोशिश में शरीक रहे।

यह भी पढ़ें…