कानपुर-शुक्लागंज के बीच गंगा पर 247 करोड़ की लागत से बनेगा एक और पुल

Local news उत्तर प्रदेश कानपुर

कानपुर/बीपी प्रतिनिधि। शुक्लागंज और उन्नाव जाने के लिए एक और पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अनुसार शुक्लागंज के बंद हुए पुल के समानांतर ओईएफ मैदान की तरफ से पुल बनाया जाएगा, जो दो हिस्सों में होगा। इसके निर्माण कार्य पर करीब 247 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

पहले हिस्से में ओईएफ मैदान की चारदीवारी के बगल से होते हुए पुराने गंगा पुल के बायीं तरफ से शुक्लागंज तक 880 मीटर लंबा पुल बनेगा। दूसरे हिस्से में शुक्लागंज रेलवे क्रासिंग से 780 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनेगा जो दुर्गा मंदिर के पास उतरेगा। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए नाबार्ड की ओर से फंड मिलेगा। इनके अधिकारियों के साथ कई बैठकों में सहमति मिलती रही है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इसको देखते हुए सेतु निगम ने संशोधित एलाइनमेंट और संभावित प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को भेज दिया है। शहर से शुक्लागंज, उन्नाव और लखनऊ की तरफ ट्रैफिक क लगातार दबाव बढ़ रहा है। रोजाना लाखों लोग सड़क मार्ग से आते-जाते हैं। ऐसे में अगले 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने नए पुल का प्रस्ताव तैयार किया है। वर्ष 2070 तक की ट्रैफिक व्यवस्था के मद्देनजर योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें…