Bihar : ‘यूपी में बाबा-बा’ गाने वाली अनामिका सोनपुर में न कर सकीं काव्य पाठ

उत्तर प्रदेश

Sonepur : सोनपुर मेले में शुक्रवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें भाग लेने ‘यूपी में बाबा बा’ गाने वाली अनामिका जैन अंबर भी पटना पहुंचीं। पर्यटन विभाग के कला मंच पर उनका काव्य पाठ होता उससे पहले विवाद हो गया। अनामिका ने दावा कि उन्हें काव्य पाठ से रोक दिया गया, नतीजा यह हुआ कि इस सम्मेलन में शामिल होने आए बाकी कवि नाराज हो गए। उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

उन्होंने कहा कि, दिनकर की धरती से बिना कविता पाठ किए लौटना बड़ा अपमानजनक है। उन्होंने इस घटना पर ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा बिहार सरकार इतना डर गई कि मुझे सोनपुर में प्रवेश तक नहीं करने दिया गया। सुबह से पटना में ही रोका गया। कवियों की पूरी टीम सोनपुर गई और कार्यक्रम का बहिष्कार कर वापस लौट आई। अनामिका ने 2022 के चुनाव के दौरान बुंदेली भाषा में ‘यूपी में बाबा’ गाना गाया था। हाल ही में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ और यूपी सरकार के पक्ष में भी काव्य पाठ किया था।