शहर की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी बीजेपी : प्रदेश उपाध्यक्ष

Local news उत्तर प्रदेश कानपुर

कानपुर/बीपी प्रतिनिधि। कानपुर पहुँचे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने गीतानगर मण्डल में पदाधिकारियों संग बैठक की, और विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। वही बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुख को मजबूती से कार्य करने के निर्देश दिए। आपको बताते चलें विधानसभा चुनाव के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां जोर लगाए हुए हैं। वही पार्टी शीर्ष नेतृत्व भी कोई कमी नही छोड़ रहा है। शनिवार को शहर पहुँचे बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कल्यानपुर विधानसभा के गीतानगर मंडल में कार्यकर्ताओं से बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए।

वही पदाधिकारियों ने माला पहनाकर एमएलसी का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में जो विकास कार्य किए है। वो किसी सरकार में नही हुए है। विपक्ष सिर्फ लोगो को गुमराह कर रहा है। लेकिन जनता सब जानती है। और योगी सरकार के साथ है। वही गीतानगर मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप के कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष में सबसे ज्यादा वोट दिलाने का दावा किया।

यह भी पढ़ें…