बसपा सभी सीटों पर लड़ रही है चुनाव : मायावती

उत्तर प्रदेश ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क/ बीपी टीम : मायावती ने कहा बसपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लड़ रही है। जातिवादी, अहंकारी, तानाशाही शासन से मुक्ति मिल सके। कांग्रेस लंबे समय तक सरकार में रही। लेकिन अपनी गलत नीतियों के कारण केंद्र व प्रदेश से सत्ता से बाहर हुई। डॉ आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में सपा के शासनकाल में गुंडों का राज रहा।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुजफ्फरनगर दंगा इसका उदाहरण है। विकास एक क्षेत्र तक सिमटा। सपा ने सत्ता में आते ही हमारी पार्टी ने दलित व पिछड़े वर्गों के महापुरुष के नाम पर जिन जिलों व योजनाओं के नाम रखे थे। उन्हें बदल दिया। दलित वर्ग के लोगों को प्रमोशन में आरक्षण का बिल फाड़ा। भाजपा ने जातिवादी राजनीति की। दलित व महिलाएं सुरक्षित नहीं। मीडिया आंकड़े छुपा देती है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम वर्ग के लिए चल रही योजनाओं का लाभ इस सरकार में नहीं मिला। आरक्षण का लाभ भी नहीं मिला। निजिकरण किया । मुस्लिमों के साथ पक्षपात का रवैया अपनाया।

मायावती ने कहा कि मीडिया ने हमारी पार्टी के नेताओं का मनोबल गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कोरोना का असर खत्म होते ही दिल्ली से लखनऊ आ गई थी। एक वर्ष में पार्टी को मजबूत बनाने का काम क़िया। इस बार पोलिंग बूथ के स्तर पर कमेटियां बनाई गईं। कमेटियां बनाने के बाद उम्मीदवार के चयन पर विशेष ध्यान दिया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वासघात किया। दूसरी पार्टी से मिलीभगत कर डमी कैंडिडेट खड़े कर दिए थे। उम्मीदवार से वयक्तिगत मुलाकात की। इससे फ्री होते ही दलितों की राजधानी आगरा आईं।दलितों के अलावा अन्य जातियों के लोग भी बसपा से जुड़े हैं। 2007 की तरह का चौंकाने वाला परिणाम आएगा।

मायावती ने कहा कि शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के कर्मचारियों की मांगों का निदान आयोग बनाकर किया जाएगा।कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर सर्वजन हिताय, बहुजन सुखाय की जो बात कही थी, उसे पूरा कराने को बसपा की सरकार बनानी होगी एग्जिट पोल, सर्वे से गुमराह न हों। बसपा का चुनाव चिह्न हाथी है। आपको वोट जरूर कराना है। बसपा ने सरकार के दौरान जितने काम किये, उतने किसी ने नहीं किए। पहले का लखनऊ देखा होगा और बाद का देखा होगा। तस्वीर बदल गई है। मथुरा में काम किया। धार्मिक स्थल पर विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं। बसपा में वहां काम हुआ। धर्म और धारणाओं के नाम पर वोट लेने का काम किया है। विकास कहीं नहीं हुआ।

मायावती ने कहा कि मीडिया का ओपिनियन पोल धरा रह जायेगा। घोषणा पत्र सरकार में आने के बाद पार्टियां अमल में नहीं लाती है। बसपा कहने में कम और करने में अधिक विश्वास करती है। बसपा ने जितने काम किए थे, उतने किसी ने नहीं किये। भाजपा कहती है कि हमने गरीबों को आवास दिए। बसपा सरकार में आगरा में गरीबों को आवास दिए गए। सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के लिए बसपा सरकार बनाना जरूरी है। मतदान के दिन सबसे पहले मतदान करें। दूसरा कोई आपका वोट न डाल दे, इसका ध्यान रखें। अपने उम्मीदवार को चुनाव में उतारा है, उनके लिए संगठन काम करे।

यह भी पढ़े…