स्टेट डेस्क/ लखनऊ। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के नतीजे रिजल्ट आ गए हैं। यूपी की बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की वह छात्रा हैं।

12वीं की टॉपर तान्या सिंह ने कहा कि मैं बुलंदशहर डीपीसी की स्टूडेंट हूं, मुझे 500 से 500 नंबर मिले हैं। यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है, मैं ऑल इंडिया टॉपर हूं। बुलंदशहर डीपीसी की ही एक और छात्रा भूमिका गुप्ता को 500 में से 499 अंक मिले हैं। स्कूल की एक और स्टूडेंट सौम्या नामदेव को 500 में से 497 नंबर मिले है। इस साल भी रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं की परीक्षा में 94.54% लड़कियां और 91.25% लड़के पास हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 98.93% रहा है, वहीं केंद्रीय विद्यालय का रिजल्ट 97.04% रहा है।