कानपुर : शहर में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश कानपुर

कानपुर, बीपी प्रतिनिधि। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और जीएसटी के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर में मोतीझील स्थित राजीव वाटिका में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस लाइन ले जाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने नारों के जरिए बढ़ती महंगाई पर केंद्र और राज्य सरकार को दोषी ठहराया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कहा कि महंगाई के कारण लोग गृहस्थी नहीं चला पा रहे हैं। डीजल-पेट्रोल और गैस के बाद अब सरकार ने खाद्य पदार्थों पर GST लगा दिया है। इससे सभी खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ गए हैं। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू किया।

और नारेबाजी करने लगे कि सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। ACP स्वरूप नगर ने बताया कि कांग्रेसी बिना अनुमति के प्रदर्शन कर रहे थे, इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी, पार्षद जेपी पाल समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।