शाहजहांपुर में पराली जलने पर लापरवाही 10 लेखपालों एवं अन्य विभागों के 47 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

शाहजहांपुर

Chandrakant Dixit: शाहजहांपुर प्रशासन ने पराली जलने पर शिथिलता बरतने पर कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की है जिसमें राजस्व विभाग के तहसील पुवायां के 3 लेखपालों के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किया गया है तथा 2 लेखपालों का वेतन रोका गया है एवं 5 लेखपालों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तहसील सदर में दो लेखपाल और एक कानून का कानून का वेतन रोका गया।

कृषि विभाग के 5 कर्मचारियों के विरुद्ध आरोप पत्र जारी किया गया है तथा 24 कर्मचारियों नोटिस जारी कर वेतन रोका गया है। न्याय पंचायत स्तरीय 18 अधिकारियों का वेतन रोका गया है।जनपद स्तरीय टीम तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है इस कार्रवाई से अन्य संबंधित अधिकारियों में खलबली मच गई है।