हमारी सरकार बनी तो एक बाइक पर तीन सवारी आ-जा सकेंगे, नहीं होगा चालान : ओपी राजभर

Politics उत्तर प्रदेश

चुनाव डेस्क। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अजब चुनावी ऐलान किया है। उन्होंने कहा क‍ि उनकी सरकार बनने पर एक बाइक पर तीन लोग आराम से जा सकेंगे और उनका चालान भी नहीं होगा।

यूपी चुनाव में इस बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन क‍िया है। वहीं सुभासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने यूपी से योगी आद‍ित्‍यनाथ की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार को सत्‍ता से बेदखल करने की कसम खाई है। इस बीच सोमवार को ओमप्रकाश राजभर वाराणसी पहुंचे।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यहां पत्रकारों से बात करते हुए राजभर ने कहा क‍ि ट्रेन में 70 सीट होती हैं। 300 आदमी डिब्बे में बैठते हैं। फिर भी रेलगाड़ी का चालान नहीं होता है। 9 सवारी पर जीप पास होती है और 22 लोगों को लेकर जाती हैं उस पर भी चालान नहीं होता है।

वहीं राजभर ने मुख्‍तार अंसारी के भी अपनी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। राजभर ने कहा क‍ि जब तक कोर्ट क‍िसी को दोषी ठहराकर सजा नहीं देती है तब तक वह दोषी साब‍ित नहीं होता है। हालांक‍ि उन्‍होंने यह साफ नहीं क‍िया क‍ि मुख्‍तार क‍िस सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

दल‍ित-प‍िछड़े वर्ग की राजनीति‍ करने वाले राजनीत‍िक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओम प्रकाश राजभर इन द‍िनों यूपी के राजनीत‍ि में छाए हुए हैं। ओम प्रकाश राजभर उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रह चुके हैं, लेक‍िन उनके बगावती तेवर को चलते उन्‍हें कैबि‍नेट मंत्री से बर्खास्‍त क‍िया गया था।

यह भी पढ़ें…

यूपी में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए सभी दलों ने पूरा दमखम लगा दिया है। वहीं पार्टी लगातार उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। इस दौरान यूपी में में मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में होंगे। वहीं मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।