-मकान पर कब्जा करने की नीयत से हमला
-पिटायी से जख्मी महिला की हालत गंभीर
-दोनों पक्षों ने दर्ज करायी तहरीर
-पीडित पक्ष ने लगाया चेन लूटने का भी आरोप
कानपुर/अखिलेश मिश्रा। योगी सरकार लगातार दबंगों पर लगाम लगाने के लिए प्रयासरत है। वहीं, दंबग कोई भी मौका छोडने को तैयार नहीं है। इसका ही उदाहरण हरवंश मोहाल थाना क्षेत्र की ताजी घटना है। मकान पर कब्जे की नीयत से रिटायर दरोगा के बेटों ने मकान की महिला केयर टेकर पर हमला बोलकर उसे मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के पति और बेटे को भी जमकर पीटा।
पीतिड सहित दोनों पक्षों ने थाना में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल घटना में घायल महिला का गंभीर स्थिति में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हरवंश मोहाल थाना क्षेत्र में रहने वाली राजेश गौंड की पत्नी नीता ने बताया कि किरायदार व केयरटेकर रीता जयसवाल की बुआ से सात साल पहले मकान खरीदा था। जिस पर रीता के रिश्तेदार कब्जा करना चाहते थे।

शनिवार की रात लगभगत नौ बजे आरोपियों ने मोहल्ले में रहने वाले पप्पू जयसवाल, गप्पू जयसवाल, रिटायर दरोगा गणेश बाजपेयी और देवेश व शैलेन्द्र के साथ मिलकर अचानक गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता सभी जमकर मारपीट करने लगे। जिससे महिला सहित परिवार के सभी सदस्य बुरी तरह घायल हो गये। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और घायल व लहुलूहान अवस्था में पडी महिला को इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराया। लेकिन बाद में उनके परिजन प्रावइेट अस्पताल में ले गये। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुर्ह है।
यह भी पढ़ें…