कानपुर/बीपी प्रतिनिधि। कानपुर वासियों के लिए एक अहम जानकारी प्रकाश में आयी है। इस खबर का सीधा संबंध उन लोगों से है जो मेट्रो में सफर करते हैं। यदि इस जानकारी के बिना ही उन्होंने होली वाले दिन किया तो खासे परेशान हो जाएंगे।
दरअसल होली के मौके पर कानपुर मेट्रो का संचालन साढ़े आठ घंटे तक बंद रहेगा। ये पहली बार होगा जब मेट्रो का संचालन इतने लंबे समय के लिए बंद रहेगा। होली के दिन 18 मार्च को कानपुर मेट्रो के प्राथमिक सेक्शन (आईआईटी-मोतीझील) पर मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगी। कानपुर मेट्रो का संचालन दोपहर 2.30 बजे के बाद रंग बंद होने के बाद शुरू होगा। दोपहर 2.30 बजे के बाद से रात 10 बजे तक मेट्रो में लोग सफर कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें…