कानपुर : राष्ट्रीय समानता मोर्चा एवं अनारक्षित समाज पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिवारी को दिया समर्थन

Politics उत्तर प्रदेश कानपुर

चुनाव डेस्क/कानपुर। राष्ट्रीय समानता मोर्चा की ओर से मोर्चा के सह संयोजक एवं अनारक्षित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री ने आज कानपुर जर्नलिस्ट क्लब, अशोक नगर, कानपुर में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी नेहा तिवारी समर्थन देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि बिकरू कांड की आड़ में कानपुर पुलिस द्वारा सत्ता पक्ष के इशारे पर दो दिन की व्याहता निर्दोष बेटी खुशी दुबे को फर्जी मुकदमों में फसाकर एवं कई दिनों तक अवैध रूप से हिरासत में रखकर कई घोर अमानवीय यातनायें दी गयीं और वह दो वर्षों से जेल की सलाखों के पीछे प्रताड़ना झेल रही है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इस सम्पूर्ण घटनाक्रम में शासन-प्रशासन द्वारा किये गये अमानवीय एवं क्रूरतम व्यवहार से हम सभी दुःखी एवं आक्रोसित है तथा कड़े शब्दों में इसकी भर्त्सना एवं घोर निन्दा करते है। इस अन्याय, अत्याचार दमन, अमानवीय कृत्य के विरूद्ध उसकी बड़ी बहन नेहा तिवारी को कल्याणपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रही है। इस धर्मयुद्ध में राष्ट्रीय समानता मोर्चा के अन्तर्गत सम्मिलित सभी राजनैतिक दलो की ओर से नेहा तिवारी का बिना शर्त समर्थन की घोषणा करता हूँ।

यह भी पढ़ें…

इस अवसर पर अखिल भारत बर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, इण्डियन राइट्स राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. पोद्दार एवं अन्य पदाधिकारीगण, अनारक्षित समाज पार्टी के लखनऊ मण्डल प्रभारी हरेन्द्र नाथ पाण्डेय, स्वतन्त्रता सेनानी, प्रदेश कांग्रेश कमेटी सदस्य एवं बार एसोसिएशन कानपुर के पूर्व महामंत्री नरेश चन्द्र त्रिपाठी, मैं ब्राह्मण हूँ” संस्था के संयोजक दुर्गेश मणि त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष पूजा दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश दीक्षित सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।