कानपुर/बीपी प्रतिनिधि। कानपुर नगर में आज 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सैकड़ो फरियादी पहुँचे। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार के दिन 80 हजार मामलों का निस्तारण करने का लक्ष्य रखा गया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अध्यक्ष जिला जज मयंक कुमार ने बताया कि लोक अदालत के बारे में लोगों को पता चले इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया गया है। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन दुर्घटना, मोटर एक्ट, दीवानी और फैमली कोर्ट के मामलों के साथ अन्य मामलों को एक साथ सुना गया। एक ही प्लेटफार्म पर वादों को निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया।

जिला जज ने बताया कि लोक अदालत का सबसे ज्यादा लाभ उन आम आदमियों को मिलता है, जो छोटे-छोटे मामलों में कोर्ट के चक्कर लगाते हैं। लोक अदालतों के माध्यम से ऐसे मामलों का निस्तारण एक ही टेबल पर तुरंत किया जाता है। उनका कहना था की इसका सबसे बड़ा लाभ आम जनता को यह है की उनके छोटे मामलों के लिए बार-बार कोर्ट नहीं आना पड़ेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे मामले अंतिम रूप से निस्तारित हो जाते हैं। इसके साथ ही दीवानी में जो मामले हैं उनकी कोर्ट फीस वापसी का प्रावधान भी है।
यह भी पढ़ें…