स्टेट डेस्क/ लखनऊ। सीएम के निर्देशानुसार मंत्री जिलों में जाकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। आज पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री व्यावसायिक शिक्षा कपिल देव अग्रवाल और संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह सर्किट हाउस पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केडीए, पुलिस और तहसील के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा सबसे ज्यादा परेशान करने की बात कही।
वही भाजपा कार्यकर्ताओं से मंत्री ने समस्याएं पूछीं तो शिकायतों की झड़ी लगा दी। पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर उनके सामने ही अधिकारियों से जवाब मांगे। कई लोग परेशान घूम रहे हैं और इस पर अधिकारियों को हिदायत दी गई। कार्यकर्ता और अधिकारी समन्वय के साथ काम करें और उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संयत बरतने की सीख दी।
मंत्री शनिवार रात को सर्किट हाउस में रुके। मंत्री जितिन प्रसाद सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचें। उनके साथ राज्यमंत्री व्यावसायिक शिक्षा कपिल देव अग्रवाल और संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहे।
12 बजे मंत्री, जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। 2:40 बजे गुजैनी मलिन बस्ती में वहां के लोगों के साथ दोपहर का भोजन किया और वहां से करीब पौने 4 बजे सरकारी योजनाओं व चल रहे कामों का औचक निरीक्षण किया। वहां पर 5 पांच बजे से अफसरों के साथ बैठक करके रात में विश्राम करेंगे। रविवार सुबह तीनों मंत्री लगभग पौने 11 बजे चौबेपुर के मरियानी गांव का निरीक्षण करेंगे। वहां पर प्राइमरी स्कूल में चौपाल लगाई जाएगी। पौने 12 बजे तीनों मंत्री लौट जाएंगे।
डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि कानपुर मंडल का प्रभारी पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद को बनाया गया है। कानपुर वे सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे फिर उन्हें कानपुर मेट्रो और हैलट में बनकर मल्टी सुपरस्पेशिल्टी की विजिट भी कराई जा सकती है।
यह भी पढ़े…….