Adarsh : भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर महानगर की चारों विधानसभाओं की निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठकें हुईं। आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा की बैठकें पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट और गोविन्दनगर की विजय नगर के राहुल स्वीट हाउस एवं कल्याणपुर की बैठक रत्ना पैलेस में हुई। वहीं बैठक में विधानसभाओं के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड सचिव, वार्ड प्रभारी और मंडल प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। निकाय के सह एवं जिला प्रभारी ने गहनता से वार्डस्तर पर कार्यकर्ताओं की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही पूर्व हुईं बैठकों, कार्यक्रमों की जानकारी लेकर बूथ की सरंचना की भी जानकारी ली। इनमें जिले के प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक के निकाय चुनाव सहप्रभारी रणवेंद सिंह धुन्नी भैया, संयोजक प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने तैयारियों का जायजा लिया।

महानगर के सह संयोजक रणवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी बैठकों में कार्यकर्ताओं से सिर्फ जीत पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ सकता है। लेकिन अवसर किसी एक कार्यकर्ता को मिलता है। इसलिए, पार्टी जिसे भी टिकट दें, उसे जिताने का भरपूर प्रयास करें। नहीं तो विरोधी के जीतने पर हमें बहुत कष्ट होगा।