कानपुर : सांप्रदायिक तनाव को लेकर पुलिस के अधिकारियों से मिले कांग्रेसी

कानपुर

कानपुर, बीपी प्रतिनिधि। शहर में चल रहे सांप्रदायिक तनाव को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की। पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई न करने बल्कि दुर्घटना में शामिल सभी लोगों पर बराबरी से कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस कार्यालय तिलक हाल में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना में पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। एक संप्रदाय के लोगों को फंसाया जा रहा है। जबकि सार्वजनिक हुए वीडियो में दोनों पक्षों द्वारा ईट पत्थर बरसाए जा रहे हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इससे चिंतित हैं। उनके निर्देश पर ही हम लोग अमन चैन कायम करने शहर आए हैं। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से शहर का अमन चैन खराब होगा। इसलिए समाज के दोनों वर्गों को आमने-सामने बैठाकर अमन का रास्ता ढूंढना चाहिए।