DESK : आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मीडिया प्रभारी व लैब टेक्नीसियन प्रत्यूष द्विवेदी का हृदय रोग संस्थान में हृदयगति रूक जाने के कारण निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार भैरव घाट में किया गया। प्रत्यूष द्विवेदी अपने पिता के एकलौते बेटे थे, एक बहन भी है जो रेवंत मिश्रा एडवोकेट की पत्नी है, एक बेटा व एक बेटी जो दोनों बहुत कम उम्र के है, माता-पिता वृद्ध है।


प्रत्यूष द्विवेदी कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के मंडल उपाध्यक्ष थे। पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष थे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने बताया कि प्रत्यूष द्विवेदी के निधन से परिषद को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।
अंतिम संस्कार में ए एन द्विवेदी, रेवंत मिश्रा, अनुराग शुक्ला, हरीश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र अवस्थी, अनुज शुक्ला, विजय शर्मा, भानु प्रताप सिंह, अवनीश त्रिपाठी, अजय द्विवेदी, संतोष तिवारी, पवन मिश्रा आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित हुये।
