Kanpur Nikay Chunav : भाजपा में महापौर और पार्षदी के लिए प्रत्याशियों लगी कतार, शहर के पूर्व और वर्तमान विधायक भी शामिल

कानपुर

DESK : कानपुर में भारतीय जनता पार्टी में कई चेहरे महापौर पद के दावेदारी की लाइन में खड़े हो गए हैं। इसमें पूर्व और वर्तमान विधायक भी शामिल हैं। जबकि नगर निकाय परिसीमन नहीं आया है, लेकिन परिसीमन आने के बाद ही महापौर पद का आरक्षण किस कोटे में जाता है, यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन भाजपा में दावेदारों की सूची में सभी वर्गों से तीन-चार नाम ऐसे हैं, जो पार्टी संगठन में भी अपनी खास पकड़ रखते हैं। इन दावेदारों में जितनी संख्या पुरुषों की है, उतनी ही महिलाओं की भी है। महिलाएं वर्तमान में जिला और क्षेत्रीय काई में पदाधिकारी भी हैं। वहीं कुछ दिनों तक ऐसे दावेदारों की चर्चा सिर्फ संगठन स्तर तक ही थी, लेकिन अब यह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।

इन दावेदारों को देखते हुए यह भी कयास लगाए जाने लगे हैं कि भारतीय जनता पार्टी इस बार महापौर पद के प्रत्याशी पद पर गैर ब्राह्मण चेहरे को भी उतार सकती है। यह चेहरा पिछड़ा वर्ग, वैश्य बिरादरी से भी हो सकता है। वैसे इन दावेदारों की लिस्ट में ऐसे कई ब्राह्मण चेहरे भी हैं, जिन्होंने जिला स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपने चुनाव लड़ने के फैसले से संगठन के उच्च पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

इसी तरह पार्षदी में एक सीट पर चार से पांच दावेदार सामने आ गए हैं। कुछ वार्डों में तो अपनी ही पार्टी के वर्तमान पार्षद के खिलाफ भी लोग दावेदारी कर रहे हैं। यही वजह है कि निकाय चुनाव की तैयारी बैठकों के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों की तरफ से लगातार इस बात को कहा जा रहा है कि जो भी प्रत्याशी बनाए जाएंगे।

ऐसे कौन-कौन लोग हैं जो पार्टी के फैसले से बगावत कर सकते हैं, उनकी भी संगठन एक सूची तैयार कर रहा है। इसके अलावा भाजपा मुस्लिम बहुल इलाकों के लिए इस बार अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े प्रत्याशियों की खोज कर रही है। पार्टी ने फैसला लिया है कि इस बार सभी मुस्लिम क्षेत्र वाले आठ वार्डों में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।