कानपुर की छात्रा देवांशी दुबे ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीता

कानपुर

Bhupendra Singh : भोपाल में संपन्न हुई चार दिवसीय 51 वी केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022 में केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर की छात्रा देवांशी दूबे ने लखनऊ रीजन का प्रतिनिधित्व करते हुए एथलेटिक्स की U-17 बालिका वर्ग में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर कानपुर जिले का नाम रोशन किया है। कानपुर की ही राशि और नंदिता ने ट्रेक प्रतियोगिता में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता है।

उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव पीके श्रीवास्तव, एथलेटिक्स कानपुर के अध्यक्ष राकेश सिंह, अरविंद नौटियाल, दिनेश भदौरिया, मोहित दुबे, मदन गोपाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया।