कानपुर/अंकित दीक्षित : आज भाजपा की नव निर्वाचित महापौर प्रमिला पांडेय ने शहर की 18 वीं महापौर के रूप में शपथ ली। वहीं महापौर प्रमिला पांडेय ने दूसरी बार शहर की सरकारी बागडोर संभाली है। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह मोतीझील लान में आयोजित किया गया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नव निर्वाचित महापौर को शपथ मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने दिलायी। इसके बाद महापौर ने 110 नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंच पर रहे। शपथग्रहण से पहले महापौर को गाउन पहनाया गया।

इसके बाद नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने महापौर को गदा प्रदान की। महापौर ने कहा कि आपने नारा लगाया था कि “दिल से अम्मा फिर से”। एक बार फिर से नारा लगाओ। महापौर के इतना कहते ही समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए। इसके साथ ही समाहरोह में एक और नारा गूंजने लगा “जिसके साथ जमाना है उसके साथ महाना है”।

महापौर ने पार्षदों से कहा अब स्वागत हो गया है, माला भी पहन ली है। अब शहर को कल से स्वच्छ करने में जुट जाएं। महापौर ने कहा कि काम किया है काम करुंगी झूठे वादे नहीं करुँगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि शहर को स्मार्ट बनाएंगे। कानपुर के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि इतिहास रचा है। प्रमिला पांडेय ने दूसरी बार महापौर की शपथ ली है। जनता ने सार्टिफिकेट दिया है तो जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना है। शहर को स्वच्छ बनाना है।