Kidwai Nagar Assembly Seat : ब्राहमण मतदाता तय करेगा किदवई नगर विधानसभा की सीट

Politics उत्तर प्रदेश कानपुर

चुनाव डेस्क/कानपूर। किदवई नगर विधानसभा सीट ब्राहमण बाहुल्‍य सीट है, बीजेपी ने किदवई नगर से एक बार फिर महेश त्रिवेदी को उतारा है। समाजवादी पार्टी से अभिमन्‍यु गुप्‍ता, बसपा से मोहन मिश्रा और कांग्रेस से अजय कपूर चुनाव मैदान में हैं। किदवई नगर सीट के शुरूआती रुझान आने लगे हैं। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। यहां 59.44 फीसदी वोटिंग हुई।

2017 में किदवई नगर में कुल 54.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां मुख्‍य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में ही माना जा रहा है। बीजेपी उम्‍मीदवार महेश त्रिवेदी और कांग्रेस के अजय कपूर एक बार फिर आमने-सामने हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में भी ये दोनों इस सीट से एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे जिसमें बाजी महेश त्रिवेदी ने मारी थी। किदवई नगर में कुल 3,40,151 मतदाता हैं।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

इनमें 1,83,171 पुरूष मतदाता हैं और महिला मतदाता की संख्‍या 1,56,944 है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार महेश चंद्र ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर को 33983 वोटों के अंतर से मात दिया था। इस चुनाव में बीजेपी के महेश त्रिवेदी को 1,11,407 वोट मिले, जबकि अजय कपूर को 77,424 वोट हासिल हुए थे।

बसपा के संदीप कुमार 13,273 वोटों के साथ तीसरे स्‍थान पर रहे थे। 2012 से पहले हुए परिसीमन के बाद किदवई नगर विधानसभा अस्तित्व में आई थी। गोविंद नगर विधानसभा सीट को तोड़कर किदवई नगर विधानसभा सीट को बनाया गया था। विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस के अजय कपूर ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें…