ईमानदार नेतृत्व को जनता ने स्वीकार किया : स्वतंत्रदेव

Politics उत्तर प्रदेश लखनऊ

स्टेट डेस्क/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से यह साफ़ हो गया कि जनता ने मोदी-योगी पर विश्वास जताया है।

इस ऐतिहासिक जीत में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है। उन्होंने क्षेत्र में कड़ी मेहनत की, जिसका फायदा पार्टी को मिला है। स्वतंत्रदेव ने कहा कि जनता ने सक्षम नेतृत्व पर विश्वास किया है। हम भी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का गौरवशाली इतिहास है। आने वाले समय में परिवारवाद वाली पार्टी खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें…