स्टेट डेस्क/ बीपी टीम : उत्तर प्रदेश की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में चुना गया है और पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में महाराष्ट्र की झांकी ने बाजी मार ली है। सीआईएसएफ बेस्ट मार्चिंग दल के रूप में चुनी गई है। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सेवाओं के बीच भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया है। वहीं पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में भारतीय वायुसेना ने जीत हासिल की है। शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय संयुक्त विजेता घोषित किए गए हैं।
आपको बता दें, देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड के दौरान ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए 75 विमानों का भव्य ‘फ्लाइपास्ट’ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा. परेड के दौरान राजपथ पर देश की सैन्य ताकत और जीवंत सांस्कृतिक विरासत को गौरवमय तरीके से प्रदर्शित किया गया. बहरहाल, कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन उतने व्यापक स्तर पर नहीं किया गया, जितना कि सामान्य वर्षों में किया जाता रहा है।