सहारनपुर,बीपी प्रतिनिधिः मामूली सी बात पर यूपी के सहारनपुर जिले में दसवीं के एक छात्र का को कुछ लोगों ने गोलियों से भून दिया। छात्र को दिनदहाड़े गोली मारी गई है। मृतक छात्र का नाम वंश है। यह वारदात रामपुर मनिहारान इलाके में हुई है।
छात्र वंश को गोली मारने के बाद अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। छात्र के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है कि किस हालत में छात्र को गोली मारी गई।
रामपुर मनिहारान क्षेत्र के दिल्ली हाईवे पर स्थित एक स्कूल के पास खड़े दसवीं क्लास के छात्र वंश की अज्ञात लोगों ने गोली मार हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि छात्र वंश सड़क पर खड़ा था। तभी उसके पास खड़े कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। विवाद के ही दौरान कुछ लोगों ने वंश को गोली मार दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़े..