सपा और सुभासपा गठबंधन में अब तक 18 प्रत्याशी घोषित

Politics उत्तर प्रदेश लखनऊ

चुनाव डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को 18 सीटें मिली हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर लड़ा था।

उस समय उसके खाते में चार सीटें आईं थीं। इस बार सुभासपा समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल है। उसे गठबंधन के तहत 18 सीटें मिली हैं। मऊ सीट से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी, जखनिया से बेदी राम, गाजीपुर की जहूराबाद से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, वाराणसी की शिवपुर से अरविन्द राजभर व अजगरा सीट से सुनील सोनकर मैदान में हैं।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सपा और सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशियों की सूची :

1- जहूराबाद-श्री ओमप्रकाश राजभर
2- शिवपुर-डॉ. अरविन्द राजभर
3- जखनियां-श्री बेदी राम
4- रसड़ा-महेंद्र चौहान
5- बेल्थरारोड-श्री हंशु राम
6- सलेमपुर-श्री मनबोध प्रसाद
7- रामकोला-श्री पुर्नवासी देहाती
8- खड्डा-श्री अशोक चौहान
9- महाराजगंज सदर-गीता रत्ना पासवान
10- घनघटा-अलगू चौहान
11- शोहरतगढ़-प्रेमचंद निषाद
12- महादेवा-दूध राम
13- सण्डीला-सुनील अर्कवंशी
14- मिश्रिख-मनोज कुमार राजवंशी
15- मेहनगर-श्रीमती पूजा सरोज
16- जफराबाद-श्री जगदीश राय
17- अजगरा- श्री सुनील सोनकर
18-मऊ सदर-श्री अब्बास अंसारी

यह भी पढ़ें…