पूर्वांचल में भाजपा के कुछ मंत्री भी मतगणना में चल रहे काफी पीछे

Politics उत्तर प्रदेश

चुनाव डेस्क/कानपुर। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के मतों की गणना सुबह आठ बजे प्रारंभ हुई। अब तक हुई मतगणना के मुताबिक जहां भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है, वहीं पूर्वांचल में भाजपा के कुछ मंत्री मतगणना में काफी पीछे चल रहे हैं।

बलिया में दोनों मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्‍वरूप शुक्‍ला समाजवादी पार्टी उम्‍मीदवार से पीछे हैं। जौनपुर में मंत्री गिरीश यादव भी सपा उम्‍मीदवार से पीछे हैं। वाराणसी में लगातार पीछे चल रहे मंत्री नीलकंठ तिवारी अब चार हजार मतों से आगे हो गए हैं।

सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा छोड़ सपा में जने वाले मंत्री दारा सिंह चौहान तीसरे नंबर पर हैं। माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी सात हजार मतों से पीछे चल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सभी आठ सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

मंत्रियों की मतगणना का अपडेट

अनिल राजभर-शिवपुर-आगे-1100
रवींद्र जायसवाल-उत्तरी-आगे-12000
नीलकंठ तिवारी-दक्षिणी-आगे4062से
आनन्द स्वरूप शुक्ला-बैरिया-6000 से पीछे
उपेंद्र तिवारी-फेफना-6000 से पीछे
रमाशंकर पटेल-मडि़हान–11000 से आगे
गिरीश यादव-जौनपुर-पीछे-1500
संजीव गौड़-ओबरा-800 से आगे
संगीता बलवंत-आगे-200
दारा सिंह चौहान-घोसी-पीछे-3000

यह भी पढ़ें…