कानपुर/ बीपी टीम : यूपी की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। वही कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। यूपी के शुरुआती रूझानों में भाजपा 100 और सपा 80 के पार पहुंच गई है।
वही किठौर से सपा के शाहिद मंजूर आगे है। सिवालखास से सपा के गुलाम मोहम्मद आगे है। मेरठ शहर से सपा के रफीक अंसारी आगे, कौशांबी के सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य आगे, गंगोह सीट से बीएसपी के नोमान मसूद आगे चल रहे, सरोजनी नगर सीट से BJP के राजेश्वर सिंह आगे, गोविंद नगर से बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी आगे, महाराजपुर से बीजेपी के सतीश महाना आगे है। बिठूर सीट के अभिजीत सिंह सांगा आगे है। कल्याणपुर से सतीश कुमार निगम आगे चल रही है। भाजपा की नीलिमा कटियार पीछे चल रहीं। शिवपुर से सुभासपा के अरविंद राजभर पीछे चल रहे है।