UP Election Results 2022 Live Updates : सिराथू सीट से केशव पीछे, सपा तीनों सीटों पर आगे

उत्तर प्रदेश ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क/ बीपी टीम : उत्तर प्रदेश के कौशांबी की सिराथू से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से 3482 मतों से पीछे चल रहे हैं। पल्लवी ने पहले राउंड से ही केशव मौर्य पर बढ़त बनाई है। केशव मौर्य को 17086 मत मिले हैं। जबकि पल्लवी पटेल को 20568 मत मिले हैं। इसी बीच केशव ने ट्वीट किया क‍ि सिराथू में भारी अंतर से कमल खिलेगा,

साइकिल पंचर है, उसे बनाने में 25 साल लगेगा। वहीं, चायल से पूर्व विधायक पूजा पाल भाजपा के नागेंद्र सिंह पटेल से 1500 मतों से आगे चल रही हैं। यहां भी सपा पहले राउंड से बढ़त बनाए है। मंझनपुर में पूर्व मंत्री और सपा उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज भाजपा के लाल बहादुर से अगे चल रहे हैं। इंद्रजीत सरोज को 32521 मत और लालबहादुर को 25593 मत मिले हैं। वह सात हजार मतों की बढ़त बनाए हैं।