स्टेट डेस्क/बीपी टीम : हनुमान मंदिर के पुजारी की अज्ञात लोगों ने धारदार को हथियार से गला रेतकर हत्या की। इस घटना के बाद पूरे गांव के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया| घटना महाराजगंज थाने के मदन खेड़ा मजरे पोखरनी गांव की है। गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हनुमान मंदिर स्थित है।

जहां पर गांव के ही सत्रोहन पाल ( 62) पुजारी रहते हैं । पुजारी सत्रोहन पाल लगभग 10 वर्षों से मंदिर में सेवा कर रहे थे। वहीँ पर रहकर पूजा पाठ भी करते थे। आज सुबह लगभग 7:00 बजे पुजारी का पोता मयंक रोज की तरह उन्हें चाय के लिए बुलाने गया था, वही उसने देखा कि उसके बाबा लहूलुहान चारपाई पर पड़े हुए थे। घटना की खबर गांव में लगते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुजारी के शरीर में धारदार हथियार के निशान है। कुल्हाड़ी या अन्य धारदार हथियार से काटकर उनकी हत्या बताई जा रही है। हालांकि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ लोग घटना के पीछे जमीनी विवाद बता रहे हैं।
20 वर्ष पूर्व पुजारी की पत्नी के मृत्यु हो जाने के बाद लगभग 10 साल से वह मंदिर में रहकर पूजा पाठ करते थे। चर्चा है कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। जिसके नाम भूमि का बैनामा भी कर दिया था। वर्तमान में पुजारी अपने इकलौते बेटे बहादुर के घर ही भोजन इत्यादि करते थे। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।