यूपी : सतीश महाना निर्विरोध चुने गए विधानसभा अध्यक्ष, योगी और अखिलेश ने दी बधाई

Politics उत्तर प्रदेश लखनऊ

स्टेट डेस्क/लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कानपुर के महारजगंज से 8वीं बार निर्वाचित हुए सतीश महाना को मंगलवार को यूपी विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सतीश महाना को बधाई दी।

योगी ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जायेंगे। सकरात्मकता से ही विकास संभव है और जनता के विश्वास पर भी खरे उतरना है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सत्ता और विपक्ष दोनों का साथ जरूरी है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

उन्होंने सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी को सोचना होगा। पूरे देश की जनता की निगाहें यूपी विधानसभा पर टिकी रहती हैं। हमें इसकी मर्यादा को बनाए रखना है। कोरोना काल में भी सदन चलता रहा था। एक बार फिर से इस मर्यादा को आगे बढ़ाना है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी विधानसभा का स्पीकर चुने जाने पर महाना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। आप सर्वसम्मति से स्पीकर बने हैं। अभी तक आप राइट साइड में रहें हैं, लेकिन अब आपको लेफ्ट साइड में भी देखना है। अब राइट साइड वालों ने आपको छोड़ दिया है। लिहाजा अब आप लेफ्ट साइड (यानी विपक्ष) की बात सुनें। अब आपको यह देखना होगा कि सत्ता पक्ष कहीं तानाशाह न बन जाए।

यह भी पढ़ें…

https://beforeprint.in/news/uttarpradesh-news/kanpur-bloody-clash-between-municipal-enforcement-team-and-bjp-workers/